इनेलो के नेताओं ने कई गांवों में किया जनसंपर्क
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। इनेलो पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव होशियार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वीरवार को कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 23 और 25 सितंबर को होने वाली इनेलो की रैलियों की तैयारियों का जायजा लिया।
इनेलो नेता सतबीरसिंह बडेसरा, जिला प्रवक्ता बजरंगलाल अग्रवाल, जिला वरिष्ठ महासचिव छोटेलाल गहली, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार महता ने नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव रघुनाथपुरा, गहली, हमीदपुर, खटोटी कलां, खटोटी खुर्द, गोद, बलाहा कलां, भांखरी, दौचाना, जादूपुर, बदोपुर, मकसूसपुर, थाना का दौरा किया। इस दौरान इनेलो के नेताओं ने 23 सितंबर को नसीबपुर में शहीद-ए-आजम स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम का शहीदी दिवस एवं 25 सितंबर को जननायक चौधरी देवीलाल का 104वां जन्मदिवस समारोह में पहुंचने का निमंत्रण दिया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि भिवानी की रैली अपने सारे पिछले रिकार्ड तोड़ेगी और राजनीति को एक नई दिशा प्रदान करेगी। गांव वालों ने नेताओं के समक्ष बिजली, पानी ना मिलने का दुखड़ा रोया तो उन्होंने कहा कि इनेलो राज में बिजली-पानी की मौज थी।