फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दी दिवस पर पीजी कालेज में हुई भाषण व निबंध प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कॉलेज में हुई भाषण और निबंध प्रतियोगिता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल के प्रांगण में वीरवार को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सुमेर सिंह यादव ने की, जबकि संचालन प्राध्यापक नरेश यादव ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम मेें महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य नित्यानंद यादव ने कहा कि हिंदी भारत की आत्मा है। समस्त भारत को एकसूत्र में पिरोने में हिंदी का बहुत बड़ा योगदान है। आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम आम हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करें। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी वंदना नेे प्रथम, बीए तृतीय वर्ष के छात्र सूरज कौशिक ने द्वितीय और एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा नीरू यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के छात्र आशुतोष ने प्रथम, एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा सरिता ने द्वितीय, एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा नीरू ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. सुनील यादव, डॉ. राष्ट्रपाल यादव, डॉ. महेंद्र सिंह मुदगिल शामिल थे। इस अवसर पर प्रो. प्रेमप्रकाश यादव, प्रो. जगमेश जाखड़, डॉ. सुभाष यादव, डॉ. नरेश यादव, प्रो. सोमवीर, प्रो. सुमन यादव, डॉ. सतपाल यादव, प्रो. जयपाल सिंह, डॉ. हवासिंह यादव, प्रो. चंद्रमोहन, डॉ. धीरज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें