फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ों का जमावड़ा प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांड़ों का जमावड़ा, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। वरिष्ठ नागरिक संगठन की मीटिंग रविवार को किला रोड स्थित साध्वी मिश्री देवी आश्रम एवं डे केयर सेंटर में हुई। इसमें नारनौल के भाजपा विधायक ओमप्रकाश यादव का नागरिक अभिनंदन किया गया। अध्यक्षता प्रधान और पूर्व प्राचार्य पीके चौधरी ने की। संचालन संयुक्त सचिव सुरेश भारद्वाज ने किया। इसमें वक्ताओं ने सड़कों पर घूम रहे सांड़ों के बारे में चिंता व्यक्त की।
इस मौके पर विभिन्न आठ प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही सरकार और प्रशासन से समस्याओं को दूर करने की मांग की। प्रधान पीके चौधरी ने कहा कि शहर में जगह-जगह लावारिस सांड़ घूम रहे हैं। उनके हमले से कई राहगीर घायल हो चुके हैं। प्रशासन को इन्हें पकड़ने का इंतजाम करना चाहिए। इस बारे में कई बार लिखित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही शहर में सड़कों का भी बुरा हाल है। इनकी मरम्मत या नवीनीकरण कराने की मांग की। कहा कि राव बंसीसिंह पार्क में कई दिनों से बिजली नहीं आ रही। तार घर में पड़ा बिजली का पोल परेशानी बना हुआ है। पीके चौधरी ने कहा कि रेलवे बोर्ड ने नई पैसेंजर गाड़ी चलाई है। उन्हें उम्मीद है कि रेलवे और सवारी गाड़ियां चलाएंगी। उन्होंने कहा कि अजमेर से निजामुद्दीन 12065 शुक्रवार और रविवार को जो ट्रेन चल रही है, उसमें रिजर्वेशन कराना पड़ता है। इसे बंद किया जाए और सामान्य ट्रेनों की भांति टिकट रखी जाए। होली डे एक्सप्रेस ट्रेन को प्रतिदिन चलाया जाए। सरकारी पेंशनरों की पेंशन में हिमाचल प्रदेश और पंजाब की भांति 65, 70, 75 आयु पर 5, 10, 15 प्रतिशत बढ़ोतरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ओमप्रकाश यादव ने वरिष्ठ नागरिकों की मांगें प्रशासन और सरकार के सामने रखने और उन्हें प्रमुखता से हल कराने की मांग की। इस मौके पर दुलीचंद शर्मा, मुखराम सैनी, रामसिंह सैनी, शिवहरि, पंडित उमादत्त शर्मा, बेगराज गोयल, कैलाश चंद निर्मल, परमानंद दीवान, ओमप्रकाश बत्तरा, सोहनलाल चौहान, महेश नूनीवाला, बनवारी लाल सैनी, शिव लाल वर्मा, अमीलाल पंच आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें