नोलायजा की बेटी रोजी बनी लेफ्टिनेंट
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। गांव नोलायजा निवासी बिक्रम सिंह की बेटी रोजी डांगी को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट की ज्वाइनिंग मिली है। इस पर ग्रामीणों ने प्रतिभाशाली बेटी को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि स्व. रूपचंद के चार बेटे हैं। इनमें तीन पुत्र सेना मेें कार्यरत हैं। मंझले पुत्र बिक्रम सिंह की इकलौती पुत्री है। उन्होंने जनवरी-2016 में तकनीकी ट्रेड से सेना में अफसर पद के लिए आवेदन किया था। चयन के बाद उन्हें अक्तूबर-2016 में प्रशिक्षण के लिए चेन्नई बुलाया गया। वहां उन्हें नौ महीने की ट्रेनिंग दी गई। इससे पहले सभी चयनित अफसरों को सेना ने ज्वाइनिंग पत्र दिया। रोजी डांगी को लेफ्टिनेंट का ज्वाइनिंग लेटर मिलने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। रोजी डांगी के मामा संजय कुमार ने बताया कि बिक्रम सिंह ने बेटी को बेहतरीन शिक्षा दी। उनके मार्गदर्शन में रोजी विभिन्न कक्षाओं की मेें प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं। प्रतिभाशाली बेटी का उत्साह बढ़ाने के लिए पिता बिक्रम सिंह और उनकी माता चेन्नई पहुंचीं।