फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल मिल मालिक मंडी से ही खरीदे सरसों : चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
तेल मिल मालिक मंडी से ही खरीदें सरसों : चेयरमैन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। मार्केट कमेटी नारनौल का राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी ने अपने कार्यालय में नारनौल मार्केट कमेटी के तहत आने वाली तेल मिलों और मंडी के व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें कमेटी के राजस्व को बढ़ाने पर फोकस रहा। व्यापारियों से कहा गया कि वे सरसों मंडी से ही खरीदें।
बैठक में मंडी के व्यापारियों ने बताया कि क्षेत्र में अनेक तेल मिल लगी हुई है जो नियमानुसार व्यापारियों से सरसों की खरीद न करके सीधा ही किसानों से सरसों मिलों में खरीद रही है। इससे न मंडी के व्यापारियों को आमदनी हो रही है और न ही मार्केट कमेटी को मिलों में खरीदी जाने वाली सरसों का पूरा राजस्व मिल रहा है। मंडी के व्यापारियों ने यह भी मांग रखी कि मंडी में जिंसों की खरीद के लिए बोली का समय दोपहर दो बजे निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में चेयरमैन जेपी सैनी ने तेल मिल संचालकों और व्यापारियों से चर्चा करने के बाद सभी तेल मिल मालिकों को निर्देश दिए कि वे सरसों की खरीद केवल मंडी से करें। पूरे माल की एंट्री मार्केट कमेटी में करवाकर इसकी फीस भरे। बैठक में व्यापारियों के मुद्दे के बाद यह भी तय किया गया कि खरीद कार्य व्यापारी मार्केट कमेटी के नोटिफाइड एरिया में ही किया जाए। व्यापारियों की शिकायत थी कि कुछ लोग नोटिफाइड एरिया से बाहर खरीद करते हैं।
विज्ञापन

बैठक में सचिव अशोक यादव ने कहा कि सभी व्यापारी कमेटी के कर्मचारियों से तालमेल बनाकर समय पर फीस जमा करवाएं, ताकि राजस्व का रिकार्ड सरकार के पास जाता रहे। कहा कि आज की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद यदि भविष्य में कोई तेल मिल मालिक सीधे ही सरसों की खरीद करते पाया गया तो उससे जुर्माना वसूल किया जाएगा। बैठक में तेल मिल और मंडी के व्यापारियों ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राकेश सैनी, सुधीर छक्कड व पंकज शर्मा आदि कर्मचारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें