फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी के 73वें जन्मदिन पर हुआ 73 यूनिट रक्रतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कृष्ण राव द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 73वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को गणपति गार्डन में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें हरियाणा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह व महेंद्रगढ़ युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रभारी शांतनु चौहान ने मुख्य रूप से शिरकत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर कृष्ण राव ने कहा कि उनकी 73वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर में 73 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर के आयोजनों से किसी भी जरूरतमंद रोगी को रक्त की आपूर्ति की जा सकती है। इस मौके पर डॉ. सुरेंद्र, ओमप्रकाश, सुरेश, देवेंद्र व लोकेश सैनी सरकारी अस्पताल के सहायक टीम सदस्यों व इनके अलावा रेडक्रास के सचिव मनोरंजन शर्मा, उमराव सिंह व उनकी सहायक टीम के तत्वाधान में नारनौल युवा कांग्रेस की टीम व अन्य युवा साथियों ने रक्तदान कर पुण्य का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें