फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरपुर खेल मैदान में युवाओं ने किया श्रमदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। गांव शहरपुर के खेल मैदान में रविवार को पंच विजय सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें गांव के अनेक युवाओं ने श्रमदान दिया।
शहरपुर के खेल मैदान में गांव के युवाओं द्वारा मैदान में खड़ी कांग्रेस घास और कांटेदार झाड़ियों को काटा गया। इसके अलावा मैदान में फैली गंदगी की सफाई की। युवाओं ने बताया कि उनका गांव चार गांवों के बीच स्थित हैं। जिसमें नूनी, सलूनी, कुतबापुर व मित्रपुरा की सीमाएं आपस में मिली हुई हैं। उक्त गांवों में कहीं भी ऐसी कोई जगह नहीं है जहां खेल का इतना बड़ा मैदान हो। जबकि उक्त तीन गांवों के युवा तो यहां खेलने के लिए आते रहते हैं। यह मैदान उक्त गांवों में मध्य से स्थित होने के कारण छुट्टी के दिन तीनों गांवों के युवा क्रिकेट व वालीबॉल आदि खेलने के लिए आते हैं। खेल मैदान की लंबाई व चौड़ाई तो अच्छी है, लेकिन मैदान में अन्य सुविधा नहीं होने के कारण युवाओं के मन में मायूसी छाई रहती हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मैदान के चारों और युवाओं के दौड़ने के लिए ट्रैक बनाया हुआ है। जिसमें भी सुबह सायं उक्त गांवों के युवा व्यायाम करने के लिए आते हैं। गांव के युवाओं ने स्थानीय विधायक व जिला प्रशासन से मांग की है कि उक्त मैदान को सरकारी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। इस अवसर पर राजकुमार, अजय कुमार, सुरेंद्र यादव, मोनू उर्फ जितेंद्र सिंह, संदीप, इंद्रजीत सिंह, सोमवीर, देशराज, अनिल हवलदार, अजीत सिंह, भगवान सिंह, हरपेश, राकेश, संजय सिंह व भीम सिंह आदि युवाओं ने श्रमदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें