किसान दूरभाष पर ले सकते हैं फसल बीमे की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने जिले में किसानों को फसल बीमा से संबंधित जानकारी देने के लिए खंड स्तर पर बजाज एलायंस के प्रतिनिधियों की ड्यूटी लगाई है।
उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने बताया कि जिले के किसान सैमसंग शोरूम के सामने रेवाड़ी रोड नारनौल पर जिला प्रबंधक भूनेश सिंह और सहायक प्रतिनिधि कांतीलाल से फसल बीमे की जानकारी ले सकते हैं। दूरभाष नंबर 7056779987 या 7015637779 पर संपर्क किया जा सकता है। उप कृषि निदेशक कार्यालय नारनौल में कंपनी प्रतिनिधि सुनील कुमार से कार्यालय और दूरभाष नंबर 9253153142 पर किसान जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि खंड कार्यालय नांगल चौधरी में कंपनी प्रतिनिधि राजीव कुमार से किसान फसल बीमा की जानकारी ली जा सकती है। दूरभाष नंबर 9812312777 पर संपर्क किया सकता है। खंड कार्यालय अटेली में कंपनी प्रतिनिधि योगेश कुमार से कार्यालय और दूरभाष नंबर 9462287743 पर संपर्क किया जा सकता है। डीसी ने बताया कि खंड कार्यालय महेंद्रगढ़ में कंपनी प्रतिनिधि कृष्ण कुमार से कार्यालय और दूरभाष नंबर 8814969069 पर किसान फसल बीमा की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। खंड कार्यालय कनीना में कंपनी प्रतिनिधि सुंदरपाल से कार्यालय और दूरभाष नंबर 8053726178 पर संपर्क किया जा सकता है।