फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 से सुभाषचंद्र बोस और पांच लाख से विकसित होगा राव बंशी सिंह पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
25 से सुभाषचंद्र बोस और पांच लाख से विकसित होगा राव बंशी सिंह पार्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव ने वीरवार को शहर में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने पांच लाख रुपये बंसी सिंह पार्क के लिए और 25 लाख रुपये सुभाष पार्क के विकास के लिए देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। हमने शहर की कई सड़कें नई बनवा दी हैं। जो बची हैं, उन्हें जल्द बनवा दिया जाएगा। उन्होंने वीरवार को न्यू रेलवे स्टेशन से पुराना रेलवे स्टेशन तक 58 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का उद्घाटन किया। बंसी सिंह पार्क में पांच लाख रुपए से बने टीन शेड का उद्घाटन किया। महता चौक से गुरुद्वारा तक 10 लाख रुपये से बनी सड़क, हैफेड के साथ से अनाथ गोशाला तक 25 लाख रुपए से बनी सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने सुभाष पार्क से मोतीनगर तक आठ लाख से बनी सड़क और शिव कॉलोनी में छह लाख से बनी पीएनबी बैंक के साथ वाली गली का उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर परिषद की चेयरपर्सन भारती सैनी, नगर परिषद के ईओ विजय पाल, चिमन लाल जेई, सरला यादव, महेंद्र गौड़, हंसराज चौहान, कृष्ण कुमार, मोहन लाल, रजनी देवी, रिंकी सैनी, दिनेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, कपिल कुमार, शशीबाला, कृष्ण कुमार, मीना सोनी, पवन सैनी, सुशीला देवी, कोमल दायमा, संगीता शर्मा, प्रमोद, रामजीलाल, सुरेश चौधरी, हन्नी सरदार, सब्जी मंडी प्रधान अजित सैनी, धूप सिंह, देवेंद्र, प्रदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें