अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। श्रावण मास की अमावस्या के अवसर पर श्रीराम चरित मानस प्रचार मंडल के तत्वावधान में सोमवार को शहर के बड़ा तालाब स्थित शिव मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर भोले नाथ का रंगबिरंगे फूलों एवं लाइटों से अद्भुत शृंगार किया गया। इसके बाद राजेश गोयल, कृष्ण अग्रवाल, सुरेश शर्मा व नरेश बंसल ने दोहे व चौपाईयों का मधुर स्वरों में गायन किया। घनश्याम गर्ग ने पाठ में बताया की जब नारद को मोह हो गया था तब विष्णु भगवान ने नारद को वानर रूप दिया था। तब नारद ऋषि ने भगवान को श्राप दिया था कि वानर ही आपकी सहायता करेंगे। ओमप्रकाश मित्तल ने दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया राम एक देवता पुजारी सारी दुनियां भजन सुनाया तो विवेक निर्मल ने शंकर चले कैलाश बुंदिया पड़ने लगी आदि भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर मुकेश बंसल, महावीर गर्ग, निहाल नूनीवाला, रिंकी वर्मा, रामभक्त गर्ग, रजनी गर्ग, श्यामलता, बेगराज गोयल, भारत सैनी, सतीश शर्मा, खेमचंद सोनी, निहाल सर्राफ , बजरंग सर्राफ आदि श्रद्धालु मौजूद थे।