फोटो संख्या:54- गांव गाहड़ा में कलश यात्रा निकालती महिलाएं--संवाद
कनीना। उपमंडल के गांव गाहड़ा के शिव मंदिर में शुक्रवार को शनिदेव की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले 151 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के साथ शुक्रवार से पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों की शुरूआत की गई। 26 मई को रात्रि जागरण व 27 मई को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पूरी कर स्थापना की जाएगी।
मंदिर कमेटी प्रधान सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया है। कलश यात्रा गांव के जोहड़ से शुरू हो कर, धर्मशाला, निशान मोड़, कोटिया मोड़, बस स्टैंड, सीहोर मोड़, नाई वाली मोड़, बव्वा मोड़ से शुरू होकर शिव मंदिर में संपन्न हुई। संवाद