फोटो संख्या:62- कनीना में रक्तदान करते रक्तदाता-स्रोत--संवाद
कनीना। सोमवार को कनीना के एक निजी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण यादव ने किया। इस दौरान 150 युवाओं ने रक्तदान किया।
उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा दान रक्तदान है। मानव ने अपने जीवन में बहुत सी उपलब्धियां हासिल कर ली हैं, लेकिन अभी तक रक्त बनाने का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदाताओं में राजकीय कन्या स्कूल के मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि रक्त दान करने से कोई भी कमजोरी नहीं आती। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को 6 महीने में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। अस्पताल प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र, हेलमेट व डोनर कार्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डॉ. जोगेंद्र सैनी, टीम के संयोजक डॉ. मनोज भारद्वाज, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. सुनील सैनी, डॉ. संदीप सिंह सेवानिवृत थानेदार, श्रवण जांगड़ा, विनोद छिथरौली, इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार भंवर सिंह, डॉ. दिलीप दहिया उपस्थित रहे।