फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 15 चालक-परिचालकों का किया मेडिकल परीक्षण

Fri, 03 May 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के जिला नागरिक अस्पताल में निजी स्कूल के चालक-परिचालकों का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। वीरवार को करीब 15 चालक-परिचालकों का मेडिकल परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

कनीना में हादसे के बाद प्रशासन ने सभी निजी स्कूल बस के चालक-परिचालकों के लिए मेडिकल परीक्षण अनिवार्य कर दिया था। चिकित्सा कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 अप्रैल से निजी स्कूल के चालक-परिचालक का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। पिछले 14 दिनों में करीब 318 चालक-परिचालक का मेडिकल परीक्षण किया जा चुका हैं। वहीं वीरवार को करीब 15 चालक-परिचालक का मेडिकल परीक्षण किया गया। मेडिकल परीक्षण में आंखों की जांच, कानों की जांच, उच्च रक्तचाप, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा हैं। चालक-परिचालक बिना किसी परेशानी के मेडिकल परीक्षण करवा सकें, इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई हैं। शुक्रवार को भी निजी स्कूल के चालक-परिचालक का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें