फोटो नंबर- 05नारनौल में जेसीबी द्वारा अवैध निर्माण हटाती डीटीपी की टीम। स्रोत-प्रशासन
नारनौल। जिला नगर योजनाकार टीम ने नारनौल में अवैध कालोनी में तोड़फोड़ की। लगभग पांच एकड़ भूमि में 15 डीपीसी व चार चहारदीवारी के साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़ दिए गए।
यह कार्रवाईज्ञ जिला नगर योजनाकार नारनौल तथा मौका डयूटी मजिस्ट्रेट गुंजन वर्मा के नेतृत्व में की गई। जिला नगर योजनाकार ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें। इसके लिए लाइसेंस अनुमति लेने के बाद ही कृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें। किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें। न ही अवैध निर्माण करें।