फोटो नंबर- 04सुंदरकांड पाठ के दौरान यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंडल के सदस्य। स्रोत-सं
नारनौल। श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल ने साप्ताहिक निशुल्क सुंदरकांड पाठ का आयोजन मंगलवार रात एएसडी प्राइमरी स्कूल में किया गया। आचार्य अश्वनी शर्मा ने पूजन कराया। अध्यक्षता मंडल के प्रधान महावीर प्रसाद अग्रवाल ने की। रामानंद शर्मा, महावीर प्रसाद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजेश सोनी, गौरीशंकर शर्मा, तरुण सोनी, नवीन जैन, विजय हल्दिया, संजय शर्मा, रामेश्वर शर्मा, शिव शंकर अग्रवाल आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे व चौपाइयों का गायन किया। मास्टर गौतम ने तेरे एहसान को बालाजी चुकाया नहीं जा सकता, महावीर प्रसाद अग्रवाल ने आना पवन कुमार हमारे हरि कीर्तन में, गौरीशंकर शर्मा ने मेरे बालाजी महाराज जयकारा गूंजे गली गली, तरुण सोनी ने तेरे पूजन को भगवान बना मन मंदिर आलीशान, सुदेश शर्मा ने प्रभु कैसा खेल रचाया है समझ नहीं आया है। महावीर प्रसाद अग्रवाल ने जय जय पितर जी महाराज हम शरण पड़े हैं थारी। संवाद