फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हृदय रोग व नेत्र रोग जांच शिविर में 145 लोगों ने कराई जांच

Sun, 10 Mar 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। लाला शिवलाल धर्मशाला में रविवार को सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा कनीना द्वारा 72वें निशुल्क हृदय रोग एवं नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 145 लोगों ने अपनी जांच कराई। शिविर में डॉ. अश्वनी यादव, हृदय रोग विशेषज्ञ एवं उनके सहयोगी धनराज यादव, भारत, पूजा, दिशा, राजकुमार व सुनील ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
विज्ञापन

इस मौके पर बीपी, सुगर, ईसीजी की निशुल्क जांच की गई व दवाईयां वितरित की गईं। डॉ. आरबी यादव, डॉ. अमित एवं उनके सहयोगी तेजपाल सिंह ने नेत्र रोगियों की जांच की। इस अवसर पर चश्में व दवाइयां निशुल्क दी गईं। सेवा भारती कनीना के अध्यक्ष सुरेश ने बताया कि प्रत्येक माह दूसरे रविवार को यह शिविर लगाया जाता है। इस अवसर पर सेवा भारती कनीना अध्यक्ष सुरेश, सचिव श्यामसुंदर महाश्य, कोषाध्यक्ष अमित सिंघल, मास्टर सोमदत्त, यादराम यादव, योगेश अग्रवाल, डॉ. वेदप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें