फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें साजिश के तहत सीएम से नहीं मिलने दिया- समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। मुख्यालय की मांग को लेकर शनिवार को महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति का धरना 9वें दिन में प्रवेश कर गया। सरताज जनसेवा ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ के विधायक और शिक्षा मंत्री को विधानसभा की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।
लगभग डेढ़ महीना पहले प्रदेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा मुख्यालय की मांग पर झूठा आश्वासन देकर गए थे। 24 फरवरी की रैली में सीएम के सामने इस मुद्दे को उठाने की हिम्मत नहीं कर सके। सीएम के सामने इस मांग को उठाया जाता तो शायद कोई समाधान निकल जाता। अपनी पीड़ा बताने के लिए समिति के सदस्यों ने सीएम से मिलने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष से समय मांगा था। एक साजिश के तहत महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति के सदस्यों से को सीएम से नहीं मिलने दिया गया। इन लोगों को पुलिस ने रोक कर रखा। इसके पहले 23 दिसंबर की कोरियावास की रैली में मिलने पहुंचे समिति सदस्यों को भी मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने एलान करते हुए कहा कि जब तक हमारी मांग को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक संघर्ष को जारी रखेंगे। महेंद्रगढ़ के लोग अब अपनी मांगों को लेकर चुप नहीं रहेंगे। इस अवसर पर अजय सीगड़ा, मोनी यादव, राजबीर प्रधान, बाबूलाल महायच, विक्रम माजरा, सुरेंद्र लावन, अरुण पल्ह, अभिषेक निहालावास, शंकर लावन, राहुल खैरोली, बाबूलाल, विशाल पंडित, मनीष राजपूत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें