अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में धरना जारी रखते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव के निवास स्थान पर उनके निजी सचिव रमेश कुमार व नांगल चौधरी विधायक अभय सिंह यादव को मांगपत्र सौंपा।
निजी सचिव रमेश कुमार ने उनको डिप्टी स्पीकर संतोष यादव से बातचीत करवाने का आश्वासन दिया। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान कृष्णा देवी व संचालन जिला सचिव स्वीटी देवी ने किया। जिला सचिव ने कहा की एक मार्च 2018 को सरकार के साथ हुआ समझौता लागू किया जाए। जिला सचिव मधु देवी ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि सरकार अन्याय करती है तो आशा कार्यकर्ता यूनियन उनके साथ हैं। इसके बाद अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव के निवास स्थान पर उनके निजी सचिव रमेश कुमार को मांग पत्र सौंपा। एक प्रतिनिधिमंडल विधायक डॉ. अभय सिंह यादव के निवास स्थान पर मांग पत्र सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व जनता यादव, जिला उपाध्यक्ष संतोष ढिल्लो, समझकौर, लवली, कृष्णा देवी, मनोज देवी, मंजु देवी, सुभाष चंद्र, जिला प्रधान शेर सिंह, सविता, अनिता देवी, सरस्वती, सुविधा, सरोज, कमला, बलजीत, माया देवी व मैना आदि वर्कर व हेल्पर उपस्थित थी।