फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह ढाई घंटे लगी बारिश की झड़ी, 19 एमएम हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। शहर और आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब ढाई घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। बारिश का दौर सुबह करीब साढ़े तीन बजे से चला, जो सुबह छह बजे तक जारी रहा। शुक्रवार को सुबह 19 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, बारिश के कारण सुबह से शाम तक मौसम सुहाना रहा तथा तापमान भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार सुबह शहर व आसपास के क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। सुबह करीब ढाई घंटे हुई बारिश के कारण शहर के अनेक निचले इलाकों जैसे सैन चौक, नई सराय, पुरानी सराय, जमालपुर, सलामपुरा, खड़खड़ी, रेस्ट हाउस, पुरानी कचहरी के पास व शनि मंदिर के पास आदि जगहों पर पानी जमा हो गया। बारिश के बाद मौसम भी सुहाना हो गया। सुबह व दोपहर के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को जहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री था वह शुक्रवार को 24 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान जो वीरवार को 33.2 डिग्री सेल्सियस था व शुक्रवार को 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण शहर में बने रेलवे के अंडरपासों में भी पानी जमा हो गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें