अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली।
ऐशली पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में शनिवार से दो दिवसीय सातवीं राष्ट्रीय गदा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाज सेवी सुरेश सिलारपुर ने किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल चेयरमैन अशोक यादव ने की। प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय गधा संघ के निदेशक प्रमोद कटारिया की देख-रेख में चल रहा है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से सर्वांगीण विकास होता है। गदा युद्ध कला भारतीय प्राचीन संस्कृति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि सरकार को भी इस तरह खेलों को बढ़ावा देना चाहिए। प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र व चंडीगढ़ सहित कई राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर अशोक नारनौलिया, एडवोकेट भीम सिंह, बिरेंद्र, एमडी राठौर, डीपीई सत्यव्रत, नरेन्द्र व महेश आदि उपस्थित रहे।