फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंडशिप डे को लेकर सज गए बाजार, युवाओं में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेंडशिप डे से पहले सजे बाजार
विज्ञापन

नारनौल। हर किसी का एक फ्रेंड जरूरी होता है। रविवार 6 अगस्त को फ्रेंडशिप डे को देखते हुए बाजारों में खरीददारी जोरों पर चल रही हैं। इस बार फ्रेंडशिप डे के मौके पर बाजार में तरह-तरह के गिफ्ट मौजूद हैं। फ्रेंडशिप डे के दिन दोस्त एक-दूसरे को गिफ्ट व कार्ड देते हैं। एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर दोस्ती को आगे तक ले जाने व किसी भी मुसीबत में एक-दूसरे का साथ देने का वादा करते हैं।
फ्रेंडशिप डे के नजदीक आते ही बाजारों में भी गिफ्ट शॉप संचालकों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। दुकानदार अभिषेक मित्तल का कहना है कि इस दिन लोग तरह-तरह के आकर्षक गिफ्ट्स की डिमांड करते हैं। लोग फ्रेंडशिप डे के पर फ्रेंडशिप बैंड, ग्रीटिंग कार्ड, फोटो फ्रेम, घड़ी, चश्मे, परफ्यूम, बेल्ट, पर्स आदि की मांग अधिक करते हैं।
विज्ञापन


फ्रेंडशिप डे के दिन अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करता हूं। कई दोस्त ऐसे भी हैं जो कहीं दूर-दराज क्षेत्र में जॉब कर रहे हैं उन्हें फोन या मैसेज करके फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं देते हैं। -राहुल गुप्ता, सीए
फ्रेंडशिप डे पर स्कूल व कॉलेज का समय याद आ जाता है। जब सभी दोस्त एक साथ मिलकर अपना लंच बॉक्स शेयर करते थे। आज सभी दोस्त अपने-अपने कामों में व्यस्त हैं फिर भी समय निकालकर दोस्तों से बात जरूर करते है। -राकेश कोकचा, इंजीनियर
मेरे लिए रोजाना ही फ्रेंडशिप डे है। डांस क्लॉसेज के चलते उनकी लिस्ट में रोजाना नए दोस्त शामिल होते हैं। पुराने व नए सभी दोस्तों के साथ थोड़ा समय जरूर व्यतीत करता हूं। -मोहित सैनी, डांसर
विज्ञापन


जब भी किसी दोस्त से मिलता हूं तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। स्कूल के समय छोटी-छोटी बातों को लेकर दोस्तों से कहासुनी हो जाती थी। अगले ही दिन वे सभी दोस्त एक-दूसरे से बतलाने लगते थे, लेकिन अब वह समय नहीं रहा। -मनीष सैनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें