फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशाखोरी से उत्पन्न होते हैं मानसिक विकार: सुरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। पर्यावरणविद सुरेंद्र कमानियां ने नांगल पीपा, खातोली, धोलेड़ा व मेघोत हाला में शनिवार को युवा जागरूकता सम्मेलन किया। जिसमें नशाखोरी रोकने तथा पौधरोपण के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामाजिक विकास में नशा सबसे बड़ी रुकावट है। जिसका क्रेज युवाओं में तेजी से बढ़ने लगा है। विशेषज्ञों के अनुसार अधिकांश युवा एक-दूसरे की देखादेखी शराब या धूम्रपान करना शुरू करते हैं। इसके बाद उन्हें नशे की लत हो जाती है। जिसका सर्वाधिक दुष्प्रभाव फेफड़े, गला व नेत्रों पर पड़ेगा। पीड़ित का स्वभाव चिड़चिड़ा तथा क्रोधित हो जाता है। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ना असंभव नहीं है। इसके लिए संकल्प लेना पड़ेगा। शुरूआत में धूम्रपान व शराब पीने की ललक पैदा होती है, लेकिन एक-दो महीने बाद आदत सामान्य हो जाती है। इस मौके पर रविंद्र कुमार, अशोक यादव, महेश कुमार, दयाराम व विकास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें