बारिश के लिए किया हवन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। शहर के ढाल बाजार स्थित सर्राफा बाजार में बुधवार को सभी दुकानदारों ने इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए यज्ञ का आयोजन किया। श्यामसुंदर शास्त्री ने हवन करवाया। हवन में आहुति डालकर लोगों ने अच्छी बारिश होने की कामना की।
शास्त्री ने बताया कि इस तरह के हवन से वातावरण सुध हो जाता है और बारिश का आगमन हो जाता है। हवन के बाद गाय के दूध से बनी सवा क्विंटल की खीर का भोग लगाया गया। इस मौके पर हीरा लाल सैनी, रामेश्वर प्रजापति, राजपाल यादव, बाबूलाल, कृष्ण चौहान, नरेश सोनी, महाबीर सैन, अनिल सैनी, सतीश शर्मा, रमेश सैनी, मोहनलाल सोनी, सुनील कुमार, हनुमान मराठा, बारबर यूनियन के प्रधान महाबीर प्रसाद सैन, सागर मल सोनी, बल्लू गौड़, राजू पंसारी आदि सैंकड़ों लोग ने यज्ञ में आहुति डाली।