फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खाटू धाम के लिए पांच दिन में 14 हजार लोगों ने किया सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। खाटू धाम के लिए संचालित विशेष बस सेवा से नारनौल डिपो से करीब 14 यात्रियों ने सफर किया है। इससे नारनौल डिपो को करीब 17 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह सुविधा लोगों को 24 से 28 फरवरी तक मिली थी।
विज्ञापन

लोगों ने खाटू धाम मेले के लिए संचालित की गई बस सेवा की सराहना की। वहीं, दिन-प्रतिदिन यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। बस से सफर करने वाले लोगों ने बताया कि ट्रेन में बहुत अधिक भीड़ रहती है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन बस के संचालन से सफर करने में सुगमता रही। बस सेवा के दौरान नारनौल से खाटू धाम के लिए प्रति व्यक्ति किराया 150 रुपये निर्धारित किया गया था।

वर्जन :
खाटू मेले के दौरान क्षेत्र से अनेक लोग खाटू धाम जाते हैं। लोगों की सुविधा के लिए पांच दिन तक विशेष बस सेवा का संचालन किया गया। इस दौरान यात्री भार के अनुसार बसों का संचालन किया गया। इसके लिए अलग से टिकट काउंटर बनाया गया था। -ब्रह्मप्रकाश, सीआई, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें