फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में 14 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आये पॉजिटिव की संख्या 3459 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वीरवार को 14 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 3459 हो गई है। वीरवार को 53 कोरोना संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 2996 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब तक 7 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 456 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में एक अक्टूबर तक 103259 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 63091 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 60217 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1094 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमित की सूची : आदर्श कॉलोनी महेंद्रगढ़ -1, चितलांग -1, चंदपुरा -1, आजमनगर -4, देवीलाल कॉलोनी महेंद्रगढ़ -1, मोहल्ला नलापुर नारनौल -1, नारनौल हाउसिंग बोर्ड -1, दौंगली- 1, भांखरी- 1, उनींदा -1, जाटवास -1 मरीज मिले।
विज्ञापन

डीसी की गाड़ी देखी तो ताश छोड़कर भागे
नारनौल। उपायुक्त आरके सिंह ने वीरवार को जिले के गांव बसीरपुर में बिना मास्क घूम रहे लोगों को मास्क पहनने की हिदायत दी। उन्होंने ताश नहीं खेलने की भी बात कही।
दरअसल वीरवार को उपायुक्त विभिन्न मंडियों का दौरा करके लौट रहे थे। तभी गांव बसीरपुर में कुछ नागरिक ताश खेल रहे थे। उनमें से कोई भी मास्क लगाए हुए नहीं था। यह देखते ही डीसी ने अपनी गाड़ी रुकवाई और उनके पास पहुंचे। इससे पहले ही वे ताश को छोड़कर भाग खड़े हुए। इसके बाद वहां पर मौजूद अन्य नागरिकों को उपायुक्त ने सख्त हिदायत दी कि वे अपने गांव में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी नागरिक बिना मास्क बाहर नहीं निकले। उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई गेम न खेले, जिससे संक्रमण का खतरा हो। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक ताश नहीं खेलेगा। उपायुक्त ने नागरिकों को कहा कि अभी कोरोना की कोई भी दवा नहीं बनी है। इसलिए मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। उन्होंने कहा कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें, ताकि संक्रमण न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें