फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर शिक्षमंत्री से मिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रतिनिधि मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का प्रतिनिधि मंडल सोमवार रात को शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा से मिला। इस मौके पर शिक्षामंत्री ने आश्वासन दिया कि बजट सत्र में उनकी मांगों को अवश्य उठाया जाएगा।
जिला सचिव स्वीटी ने बताया कि वे जिला प्रधान कृष्णा देवी के नेतृत्व में सोमवार की शाम को शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के महेंद्रगढ़ आवास पर मिले थे। इस मौके पर रामबिलास शर्मा ने महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन को फोन कर बातचीत की। कविता जैन से बातचीत करने के बाद रामबिलास शर्मा ने उनको बताया कि उनकी मांगों को पहले की मान लिया गया था, लेकिन अधिकारी के हस्तक्षेप की वजह से उनकी मांगें रुक गई हैं। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि 20 फरवरी से बजट सत्र शुरू हो रहा है। इस दौरान वो उनकी मांगों को उठाएंगे। सचिव ने बताया कि 20 फरवरी को वो मीटिंग करेंगे, इसके बाद ही आगामी कार्रवाई शुरू करेंगी।
विज्ञापन

बता दें कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर ही है। कई बार वो मांगों को लेकर प्रदर्शन कर चुकी हैं। 17 फरवरी को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकों ने महेंद्रगढ़ में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। इस मौके पर जिला उप प्रधान संतोष ढिल्लो ने मंत्री को काफी खरी खोटी सुनाई थी।
विज्ञापन

उन्होंने यह तक कह दिया था कि इस बार मंत्री नहीं मिले तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 24 फरवरी को सीएम रैली में हिस्सा नहीं लेंगी। प्रदर्शन के बाद उन्होंने देवीलाल पार्क के पास भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दीवान को ज्ञापन सौंपा था। उपाध्यक्ष दीवान ने उनको आश्वासन दिया था कि मंत्री 18 को महेंद्रगढ़ आएंगे। आने के बाद उनकी बातचीत करवा दी जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में उनके साथ उप प्रधान बिमला देवी, राजकुमारी, सविता अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें