फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल जाने के डर से हुड्डा और अभय ने बीजेपी को दिलाए वोट:नवीन जयहिंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि जेल जाने के भय से अभय सिंह चौटाला और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा को वोट डलवाए। इस कारण जींद में भाजपा प्रत्याशी जीता। इस चुनाव ने यह साबित कर दिया कि इनेलो और कांग्रेस हरियाणा में खत्म हो चुके हैं। शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे नवीन जयहिंद ने कहा कि जींद में आम आदमी ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। भाजपा को हराने के लिए अच्छी छवि के प्रत्याशी को समर्थन दिया था। दो महीने पहले बनी जननायक जनता पार्टी ने बेहद मजबूती के साथ चुनाव लड़कर अपनी छाप छोड़ी है। भाजपा के जीतने का कारण पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और अभय चौटाला रहे। जेल जाने के भय से इन दोनों ने भाजपा को वोट दिलवाए। ऐसा कैसे हो सकता है कि जहां इनेलो प्रत्याशी भाजपा के खिलाफ 35 हजार से अधिक वोट लेकर विधायक बना था। बसपा को भी करीब दस हजार वोट मिले थे। इस चुनाव में दोनों के मिलाकर 3400 वोट ही आए। सीएम, पूर्व सीएम और ईवीएम को मैनेज कर यह चुनाव जीता गया। एक सवाल के जवाब में कहा कि हम हरियाणा में सरकार बनाने में पूरी तरह से सक्षम है। समान विचारधारा वाली अच्छी पार्टी से गठबंधन करने में भी कोई गुरेज नहीं है। आम आदमी पार्टी फरवरी महीने में लोकसभा के प्रत्याशियों का चयन कर लेगी। इस मौके पर आप के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, लोकसभा प्रभारी रणबीर यादव, संदीप सेठ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने से पहले 15 लाख देने का वादा किया था। अब किसानों को 500 रुपये महीना की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षामंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि रामबिलास शर्मा ने हरियाणा के सरकारी स्कूलों का सत्यानाश कर दिया। स्कूल भवन जर्जर हो रहे हैं। स्कूलों में बच्चों की संख्या निजी स्कूलों से आधी भी नहीं रह गई। शिक्षामंत्री तो अपने गृहनगर की सड़कें तक बनवाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें