फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांवों की पंचायतों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
तीन गांवों की पंचायतों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को गांवों ब्लॉक बदलवाने को लेकर एसडीएम उत्तम सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में बताया कि उनके गांव सुरजनवास, खेड़ा और मेघनवास कनीना खंड से जुड़े हुए हैं। कनीना की दूरी उनके गांव से लगभग 20 किलोमीटर है। इस रूट पर राज्य परिवहन की कोई बस भी नहीं चलती। इससे छात्र-छात्राओं के साथ-साथ ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।
पंचायत सदस्यों ने बताया कि इन गांवों से महेंद्रगढ़ की दूरी केवल तीन किलोमीटर है। इसके अलावा इन गांवों के थाने, तहसील, न्यायालय सहित अनेक सरकारी कार्यालय भी महेंद्रगढ़ के अधीन हैं। ग्रामीणों को केवल पंचायत ब्लॉक संबंधित कार्यों के लिए कनीना जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड के 27 गांवों को सतनाली पंचायत ब्लॉक में जोड़ दिया गया था, जिसके कारण महेंद्रगढ़ खंड में गांवों की संख्या भी घट गई थी। समाजसेवी रामनिवास पाटोदा, सरपंच सुरजनवास, जितेंद्र, मेघनवास से सरपंच प्रतिनिधि मुकेश ठेकेदार, सरपंच प्रतिनिधि रमेश खेड़ा, कनीना पंचायत ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र गागड़वास ने ज्ञापन पर सहानुभूति एवं शीघ्र विचार करने की मांग की। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन की एक प्रति सीएम विंडो पर भी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें