फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बीमा योजना के लाभ से किसान वंचित: प्रवीण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से केवल कंपनियों का मुनाफा बढ़ा है। लाखों रुपये प्रीमियम अदायगी के बावजूद किसानों को कुछ भी राहत नहीं मिली। उक्त विचार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रवीण चौधरी ने रायमलिकपुर में व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल चहेती कंपनियों को मुनाफा देने में जुटी है। पिछले साल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्रियान्वित की गई थी। योजना के मुताबिक बैंकों ने केसीसी धारक किसानों से प्रीमियम वसूलना शुरू कर दिया। पिछली खरीफ व रबी सीजन की फसल का कंपनी करोड़ों रुपये वसूल चुकी है। नांगल चौधरी के विभिन्न गांवों में चने व सरसों की करीब 20 हजार एकड़ फसल सूखकर बर्बाद हो गई थी। नियमानुसार पीड़ित किसान को मुआवजा मिलना चाहिए था, परंतु किसान मुआवजे से वंचित रह गए। कांग्रेसी नेता ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासन में बिजली-पानी के बिल माफ करने के अलावा पाले को प्राकृतिक आपदा में शामिल कराया गया था। जिसके चलते हजारों पीड़ित किसानों को मुआवजा मिलना संभव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें