फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज : युवाओं ने की पतंगबाजी तो युवतियों ने झूला झूला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तीज : युवाओं ने की पतंगबाजी तो युवतियों ने झूला झूला
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाली तीज बुधवार को समूचे जनपद में हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर बच्चों, युवाओं और बड़ों ने जमकर पतंगबाजी की। महिलाओं, युवतियों ने झूला झूला और सावन के गीत गाए। तीज की वजह से बाजारों में भी रौनक रही। घरों में लजीज पकवान बनाए गए। दिनभर बच्चों ने धूप में भी पतंगबाजी की। इस वजह से घरों की छतों से ये काटा, वो काटा की आवाजें सुनाई देती रहीं। युवाओं ने स्पीकर लगाकर तेज आवाज में गाने चलाए और मस्ती की।
तीज के अवसर पर पतंग बाजार भी गुलजार हुआ। लोगों ने जमकर पतंगबाजी की। इससे दुकानदारों की खूब बिक्री हुई। महंगाई होते हुए भी लोगों ने पतंग और डोर खरीदने में कोई कंजूसी नहीं दिखाई। सुबह से शाम तक पतंगों की दुकानों पर युवाओं और बच्चों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

इस बार लोगों ने तीज पर शाम के समय गुब्बारे भी छोड़े। अंधेरा होते ही लोग अपनी छतों पर आ गए और उन्होंने गुब्बारे छोड़े। लाइट वाली पतंग भी उड़ाई। इससे पूरा आसमान जगमगा उठा।
मिठाइयों की दुकान पर भी रही भीड़
तीज के चलते बुधवार को मिठाइयों की दुकान पर भी भीड़ रही। लोगों ने जमकर घेवर और फीनी की खरीददारी की। आगरा के पेठे और बताशे भी जमकर बिके।
महिलाओं ने झूला झूला, गाए गीत
महिलाओं ने तीज पर झूला झूला और सावन के गीत गाऐ। महिलाएं सुबह से शाम तक सजी धजी नजर आईं। शाम के समय शहर के सुभाष पार्क में अनेक महिलाओं ने आकर चने कांटेदार झाड़ियों में लगाए और सावन के गीत गाते हुए झूला झूला।
विज्ञापन

पतंगबाजी में अड़ंगा बने टावर
शहर में स्थापित विभिन्न कंपनियों के टावर पतंगबाजी में लोगों के लिए अड़ंगा बने। शहर में इस समय करीब 30 से 35 विभिन्न मोबाइल कंपनियों के टावर लगे हुए हैं। इनमें लोगों की डोर और पतंग अटकती रही। इससे पतंगबाजों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें