फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 12वीं के परिणाम ने रोकी दाखिले की रफ्तार, सीएससी पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन शुरू किए जाने के बावजूद जिले के सीएससी केंद्रों पर वीरवार को सन्नाटा पसरा रहा। अधिकांश सीएचसी केंद्रों पर एक भी आवेदक नहीं पहुंचा जबकि कुछ केंद्रों पर पहुंचे इक्का-दुक्का विद्यार्थियों के आवेदन भी 12वीं कक्षा की अंकतालिका उपलब्ध न होने के कारण जमा नहीं हो सके।
विज्ञापन

स्नातक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सात मई से शुरू हो चुकी है लेकिन अभी तक शिक्षा बोर्ड की ओर से बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है। इसी कारण विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
शहर के आठ सीएचसी केंद्रों की स्थिति का जायजा लेने पर कहीं भी विद्यार्थियों की भीड़ दिखाई नहीं दी। हालांकि कई युवा कॉलेजों में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी लेते नजर आए।
विज्ञापन

दाखिला नोडल अधिकारियों के अनुसार पहले दिन प्रवेश पोर्टल सुचारु रूप से कार्य कर रहा था, लेकिन शाम तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। अधिकारियों का कहना है कि परिणाम घोषित न होने के कारण विद्यार्थी पास या फेल होने की चिंता में हैं और आवेदन करने से बच रहे हैं।
डॉ. कविता ने बताया कि कुछ छात्राएं दाखिले संबंधी जानकारी लेने पहुंची थीं लेकिन परिणाम न आने से उनके आवेदन अपलोड नहीं हो पाए। उन्होंने बताया कि फिलहाल केवल गैप वर्ष वाले विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें