फोटो संख्या:60- एक अगस्त का प्रकाशित खबर
महेंद्रगढ़। लंबे समय बाद सोमवार को नगर पालिका हाउस की बैठक हुई। इससे शहर के लंबित विकास कार्यों पर निर्णय होने की उम्मीद जगी है।इस वर्ष जनवरी और फरवरी में हुई तीन बैठकें हंगामे के कारण रद्द हो गई थीं जिससे कई प्रस्ताव अटके हुए थे। अमर उजाला ने एक अगस्त के अंक में इस मुद्दे को उठाया था। बैठक में शहर के सुंदरीकरण, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था, नई लाइट लगाने, सड़कों के निर्माण व मरम्मत समेत अन्य विकास कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक में 15 में से नौ पार्षद मौजूद रहे। नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने कहा कि पार्षदों ने मिलकर विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की है।