अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी अनाज मंडी में सोमवार को डा. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के प्रधान दलीप कुमार की अध्यक्षता में एससी-एसटी समाज की बैठक हुई। जिसमें वर्ग के एक्ट में संशोधन वापस लेने की गुहार लगाई। इसके बाद शहर में जुलूस निकाला।
उन्होंने बताया कि देश को आजाद हुए कई दशक बीत चुके है, लेकिन अभी एससी-एसटी वर्ग को अभी भी पूरा हक नहीं मिला है। अधिकतर परिवार के पास कमाई के संसाधन नहीं है। सरकार की अनदेखी के चलते उन्हें विभिन्न समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने एससी, एसटी एक्ट में संशोधन कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा कोर्ट में मजबूत पैरवी नहीं की। उन्होंने कहा कि संशोधित एक्ट से दलित समाज पर अत्याचार बढ़ जाएंगे। इसके बाद शहर के नारनौल, कोटपूतली, निजामपुर रोड पर सरकार विरोधी रैली निकाली। उन्होंने प्रधानमंत्री ने संशोधन को तुरंत वापस लेने की गुहार लगाई। अन्यथा दलित समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन तेज करेगा। शहर की विभिन्न सड़कों पर जलूस निकालने के बाद जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने नारनौल रवाना हो गए।