फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले दरबार में मौके पर ही 12 लोगों को दिए बिजली के कनेक्शन, निपटाई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले दरबार में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का किया निपटारा
विज्ञापन

मंडी अटेली। म्हारा गांव जगमग योजना के तहत बुधवार को गांव मिर्जापुर बाछौद में दक्षिण एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सौजन्य से खुला दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में बिजली विभाग के एसडीओ प्रदीप सोनी, योजना के प्रभारी महिपाल आदि ने ग्रामीणों की शिकायत सुनीं तथा मौके पर ही निपटाया। इसके अलावा 12 लोगों को मौके पर ही बिजली के कनेक्शन दिए गए।
विज्ञापन

एसडीओ प्रदीप ने बताया कि उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन लेने के लिए अब कार्यालय में चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। इंटरनेट के माध्यम से ही आवेदन किया जा सकता है। कनेक्शन लगाने के लिए स्वयं कर्मचारी आपके घर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि गांव में बिजली की खपत कम हो इसके लिए पुराने तारों को हटाकर नई केबल लगाई जा रही है। ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं। इस मौके पर जेई कपिल, राजेंद्र सिंह, बाबू महिपाल के अलावा सरपंच अतर सिंह, सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें