निबंध में नेहा और पेंटिंग में खुशी ने मारी बाजी
कौमी एकता सप्ताह के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन
फोटो नंबर तीन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। कौमी एकता सप्ताह के उपलक्ष्य में वीरवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में छात्राओं को अनेकता में एकता और आपसी मेलजोल बनाए रखने के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उप प्राचार्य डॉ. किरण शर्मा ने बताया कि अनेक बोलियों, भाषाओं, रीति-रिवाजों व रहन-सहन के तौर तरीकों के बावजूद हम भारतीय मिलजुल कर रहते आए हैं। हमें भविष्य में आपसी भाईचारा व के साथ मिलजुल कर रहना चाहिए। इस दौरान विद्यालय में महिलाओं का भारतीय संस्कृति में महत्व और उनका देश के विकास में योगदान विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने अपने-अपने विचारों को रखा व भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सम्मान के बारे में बताया।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और लोगों को उसके बारे में जागरूक करने के लिए पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पर्यावरण को बचाने, प्रदूषण पर नियंत्रण, जल का संरक्षण, भूमि का कटाव रोकने के लिए पेड़-पौधों को लगवाने के बारे में छात्राओं ने अपने विचारों को पेंटिंग के माध्यम से जताया। उन्होंने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में नेहा भारद्वाज प्रथम स्थान पर, दीक्षा अग्रवाल द्वितीय व नेहा सोनी तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार पेंटिंग प्रतियोगिता में खुशी प्रथम स्थान पर, अंजलि द्वितीय स्थान पर व अंजनि तृतीय स्थान पर रही।