फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के लिए आवेदन आज से 17-47-39

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के लिए आवेदन आज से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राष्ट्रीय व हरियाणा राज्य प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 5 नवंबर 2017 को होगा। इसके लिए 14 अगस्त से 25 सितंबर तक एससीईआरटी की वेबसाइट एससीईआरटीहरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ये जानकारी उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति योग्यता छात्रवृत्ति योग्यता 2017 के लिए सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के कक्षा आठ के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए माता-पिता की वार्षिक आय 1.5 लाख से कम होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा व हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज योजना के तहत दसवीं के अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय तथा हरियाणा राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों के छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आय की कोई सीमा नहीं है। पिछले वर्ष की इन प्रतियोगिता के पास हुए विद्यार्थियों की सूची भी एससीईआरटी की वेबसाइट पर उपलब्ध हो चुकी है। ये सभी विद्यार्थी अपने स्कूल मुखिया से अपनी 10वीं कक्षा, वर्तमान 11वीं कक्षा, आधार नंबर एवं बैंक खाता विवरण सत्यापित करवाकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 28 अगस्त तक उपलब्ध कराएं अन्यथा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। छात्रवृत्ति सूचि में राज्य स्तर पर 500 विद्यार्थी हरियाणा बोर्ड एवं 500 विद्यार्थी अन्य बोर्ड में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें