अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस अटेली इकाई ने मनाई। प्रदेश संगठन सचिव सुरेंद्र पटवा के नेतृत्व में स्वर्गीय राजीव गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया। वहीं कार्यालय प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया।
पटवा ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने सबसे पहले देश को सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए 21 वीं सदी का नारा देकर लोगों में नई आशा जगाई थी। उन्होंने इतने समय पहले ही इंटरनेट युग की महता को समझ लिया था। वे चाहते थे कि भारत देश के हर नागरिक डिजिटल इंडिया से जुड़े ताकी देश तेज गति से प्रगति कर सके। इस मौके पर उनके साथ बलजीत बिहाली, पूर्व जिला पार्षद जितेंद्र यादव, राम सिंह, राजेश कुमार, निहाल सिंह व राम सिंह आदि उपस्थित रहे।