बैठक में प्रस्तुत किया आय-व्यय का ब्योरा
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। भगवानदास कॉम्पलेक्स में रविवार को स्वर्णकार समाज की बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2016-17 का आय-व्यय का ब्योरा दिया गया जिसे सभी सदस्यों ने एक मत से पास किया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान महेश जोशी ने की।
लखीराम सोनी ने बताया कि इस समिति का कार्यकाल 3 सितंबर को पूरा होगा। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्वर्णकार समिति के मेंबर बनना चाहता है वो 15 अगस्त तक बन सकते है। 20 अगस्त को नई कमेटी के चुनाव के लिए फार्म भरे जाएंगे। 22 को नाम वापस होगें तथा 25 अगस्त को चुनाव होगें। उन्होंने बताया कि चुनाव में हिस्सा केवल कमेटी का मेंबर ही ले सकता है। इस मौके पर प्रधान महेश सोनी, सचिव कैलाशचंद, तेजाराम, रमेश बोहरा, ईश्वर सोनी, रतनलल सोनी, सागरमल सोनी, बिशन सर्राफ, संजय सर्राफ, मुकेश झगड़ौली, दिनेश सोनी, पवन सोनी, सरजू मराठा, हनुमान मराठा, शाबु बंगाली, संदीप सोनी, संजय सेानी, कृष्ण, विष्णु सोनी, रवि सोनी आदि मौजूद रहे।