फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय के 12 विद्यार्थियों ने नेट परीक्षा की पास

Fri, 25 Oct 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-22कॉलेज में छात्रा को पुरस्कृत करती प्राचार्य डा. पूर्णप्रभा। स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न विषयों के 12 विद्यार्थियों ने सीएसआईआर और यूजीसी नेट जेआरएफ पात्रता परीक्षा पास की। इसमें लाइफ साइंस के चार और भूगोल के दो, हिंदी विषय में तीन व कामर्स विषय में एक विद्यार्थी ने फिर इतिहास रचा है।
विज्ञापन

महाविद्यालय कुलसचिव डॉ. सत्य पाल सुलोदिया ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय नारनौल के लाइफ साइंस विभाग की चार छात्रा कुमारी कनुप्रिया और कुमारी वंदना, कुमारी पारूल, कुमारी शिवानी ने वैज्ञानिक औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा संचालित जेआरएफ परीक्षा पास की है। जबकि भूगोल विषय से कुमारी ज्योती, कुमारी भारती व हिंदी विषय में तीन विद्यार्थी कुमारी सपना, कुमारी ज्योति व सुशांत सैनी पास की। वहीं कामर्स में एक छात्रा कुमारी बबीता और कंप्यूटर विज्ञान में दो कुमारी कनिका व संदीप सैनी ने नेट जेआरएफ पात्रता परीक्षा पास की है। उन्होंने महाविद्यालय और जिला महेंद्रगढ़ का नाम रोशन किया। महाविद्यालय प्रेस प्रवक्ता प्रो. डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा के कुशल नेतृत्व और प्रबंधन में विद्यार्थियों द्वारा लगातार शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल कूद की गतिविधियों में नये आयाम स्थापित हो रहें हैं। प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा ने सभी छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए।
इस मौके पर प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा, समाज सेवी अजीत जैन, दुलीचंद शर्मा, शिव हरी अग्रवाल, डॉ. सतीश सैनी, डॉ. पलक, डॉ. प्रवीण गोरिया, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. ज्योती, डॉ. पूनम और डॉ. मनोज कनोजिया ने विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें