फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 12 सड़कों का होगा डामरीकरण, नहीं खाने पड़ेंगे हिचकोले

Wed, 30 Apr 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-54 गांव खुडाना से बास तक कच्चे रास्ते पक्के निर्माण का कार्य शुरू करवाते खुडाना के - फोटो : kathua news
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जर्जर सड़कों के दिन बहुरने वाले हैं। 12 कच्चे रास्तों को पक्का यानी कि डामरीकरण किया जाएगा। करीब 27 किलोमीटर की पक्की सड़क बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। इन बोर्ड करीब 13.14 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन

अब मार्केटिंग बोर्ड की ओर से गांवों को गांवों से जोड़ने वाले पांच करम के 12 कच्ची सड़कों के डामरीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। इन रास्तों का निर्माण पूरा होने के बाद 20 से अधिक गांवों की 50 हजार की आबादी को आने-जाने में हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। मंगलवार को गांव बास से खुडाना तक 2.25 किलोमीटर सड़क के डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
महेंद्रगढ़-भिवानी संसदीय क्षेत्र के विकास और निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि महेंद्रगढ़ व सतनाली के ग्रामीण क्षेत्र में गांवों को गांव और ढाणियों को जोड़ने वाले पांच करम के 27 किलोमीटर कच्चे रास्ते के डामरीकरण (पक्का बनाने) का कार्य शुरू किया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले गांवों के सरपंचों और मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों की बैठक हुई थी।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से इन रास्तों को पक्का करने के लिए एस्टीमेट मुख्यालय भेजा गया था। इसके बाद सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने भी इन सभी रास्तों को पक्का करवाने की मंजूरी दिलाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। इसके बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई थी। चुनाव पूर्ण होने के बाद पुनः मार्केटिंग बोर्ड ने इन रास्तों के निर्माण के लिए स्थानीय अधिकारियों से अपडेट लिया था। प्रशासनिक मंजूरी विधान सभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व ही दी जा चुकी थी। अब अधिकारियों की ओर से सभी प्रक्रिया पूरी करने उपरांत इनके टेंडर छोड़े थे। इन सभी रास्तों को पक्का बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
इंसेट
- इन गांवों के लोगोें की राह होगी आसान
इन रास्तों के निर्माण से गांव बचीनी, रसूलपुर, खातीवास, बेरी, बुचावास, ढाणी मुरली की, भगड़ाना, पाली, सुरजनवास, भालखी, ढाढ़ोत, सुल्तान सिंह की ढाणी, डुलाना, हरिसिंह की ढाणी, बास, खुडाना, सोहड़ी, नांवां, सुरेहती, जाखल, ढाणी गुजरान, गोपालवास सहित आसपास के गांवों की करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

- इन ग्रामीण सड़कों का होगा डामरीकरण
कहां से कहां तक दूरी किलोमीटर में
बचीनी से रसूलपुर - 1.05
खातीवास से बेरी - 1.25
बुचावास मुरली की ढाणी से रसूलपुर - 2.60
भगड़ाना से पाली - 1.25
सुरजनवास से भालखी - 3.40
ढाढोत से सुल्तान सिंह की ढाणी - 2.60
डुलाना से हरि सिंह की ढाणी - 0.80
सोहड़ी से नांवां - 3
बास से खुड़ाना - 2.25
सुरहेती जाखल से नांवां - 3.97
नांवा से ढाणी गुजरान - 3.65
बीरसिंह बास से गोपालवास रोड - 1.10

- वर्जन:
मार्केटिंग बोर्ड की ओर से अधिकांश रास्तों पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इन रास्तों को पक्का करने के लिए दिसंबर तक की समय सीमा तय की गई है। सभी कच्चे रास्तों को गांवों से गुजरने वाली मुख्य सड़कों से जोड़ा जाएगा। छह सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।- दाताराम, कनिष्ठ अभियंता मार्केटिंग बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें