फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 1645 में से 1186 विद्यार्थियों ने दी सुपर 100 लेवल 1 की परीक्षा

Thu, 06 Feb 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 08हरियाणा सुपर 100 बैच लेवल 1 की परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिले में हरियाणा सुपर 100 बैच 2025-27 लेवल-1 की परीक्षा बुधवार को संपन्न हुई।
विज्ञापन

सुपर 100 हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग प्रदान करना है, ताकि वे जेईई, आईआईटी और एनईईटी (नीट) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। इसके अलावा योजना छात्रों को मुफ्त बोर्डिंग सुविधा भी प्रदान करती है। सुपर 100 लेवल-1 के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह 11.30 से 1.30 बजे तक जिले के पांच केंद्रों में हुई। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी, खंड संसाधन समन्वयक, जिला विज्ञान विशेषज्ञ ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। सभी परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से पहले ही संबंधित केंद्रों पर उपस्थित हुए। जिले के 1645 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1186 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। अटेली में राजकीय माॅडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 210, नांगल चौधरी में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 215, नारनौल में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 227, महेंद्रगढ़ में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 302 और कनीना में राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र में 232 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा में 50 प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का था। हर गलत उत्तर के लिए एक अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। प्रश्नपत्र में कक्षा 6, 7, 8, 9 व 10 के गणित विषय से प्रश्न पूछे गए थे। जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविन्द्र कुमार ने बताया कि सुपर-100 बैच 2025-27 लेवल-1 की परीक्षा का परिणाम 20 फरवरी को शिक्षा विभाग जारी करेगा। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों की लेवल-2 की परीक्षा 5 अप्रैल को होगी। इसका परिणाम 30 अप्रैल को जारी होगा। चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं 5 मई से शुरू होंगी।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र/छात्राएं जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किया था, उन्होंने यह परीक्षा दी। चयन होने पर छात्र/छात्राएं जो 11वीं कक्षा में विज्ञान विषय चुनेंगे, उनको इस योजना के तहत मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें