फोटो संख्या:62- कनीना में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते एसडीएम जितेंद्र सिंह--संवाद
कनीना। उपमंडल अधिकारी और नगर पालिका के प्रशासक डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत ने बुधवार को नगर पालिका के तहत आने वाले 14 वार्डों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्रों पर सफाई व्यवस्था, बिजली पानी का प्रबंध तथा दिव्यांगों के लिए रैंप आदि की व्यवस्था का जायजा लिया। इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ गिरदावर उमेद सिंह, स्टेनो वीरेंद्र सिंह, लिपिक सुरेंद्र वशिष्ठ मौजूद रहे।
वार्ड नंबर एक का बूथ पितामह कान्हा सिंह धर्मशाला रेवाड़ी रोड को बनाया गया है। वार्ड नंबर दो का बूथ राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना। वार्ड नंबर तीन ढोकल मल पार्क आश्रम रोड कनीना। वार्ड नंबर चार राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला बाल्मीकि बस्ती कनीना। वार्ड नंबर पांच राजकीय प्राथमिक विद्यालय बॉयज बाल्मीकि बस्ती। वार्ड नंबर छह राकवमावि कनीना मंडी, वार्ड नंबर सात राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला नजदीक राधा कृष्ण मंदिर गोविंदी बाई धर्मशाला अनाज मंडी रोड कनीना।
वार्ड नंबर आठ गोबिंद बाई धर्मशाला अनाज मंडी। वार्ड नंबर 9 वाल्मीकि चौपाल नजदीक बाल्मीकि बस्ती कनीना। वार्ड नंबर 10 रावमावि कनीना। वार्ड नंबर 11 नगर पालिका भवन के पास राजवमावि बॉयज लेफ्ट विंग, वार्ड नंबर 12 नगर पालिका भवन के पास रावमावि बॉयज राइट विंग। वार्ड नंबर 13 खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय कनीना। वार्ड नंबर 14 रेवाड़ी रोड स्थित पिता में कान्हा सिंह धर्मशाला राइट विंग भवनों में बनाए गए हैं। इसके लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए वीरवार को नगर पालिका में सुबह 11 बजे संबंधित अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई है।