फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में 117 गर्भवती महिलाओं ने जांच कराई

Sat, 10 Feb 2024 10:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व योजना के तहत उप नागरिक अस्पताल कनीना में गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर 50 गांवों की 117 महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और उपचार लिया। डाॅ. सुंदरलाल ने बताया कि हर माह की 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व योजना के तहत आयोजन किया जाता है जिसमें अस्पताल की वरिष्ठ महिला चिकित्सकों की ओर से गर्भवती महिलाओं की जांच कर उनको निशुल्क दवाइयां वितरित की जाती है।
विज्ञापन

डॉ. सुंदरलाल ने बताया इस कैंप का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के पेट में पल रहे बच्चे को स्वस्थ रखना व उनकी माताओं को स्वस्थ रखना है ताकि स्वस्थ माता ही स्वस्थ शिशु को जन्म देती है। इस दौरान शुगर थायराइड, हिमोग्लोबिन, आरबीसी, एचआईवी के अलावा अन्य कई प्रकार की जांच कराई जाती हैं।
डॉ. रितु ने बताया महिलाओं को मानसिक रूप से व शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अति आवश्यक है। क्योंकि मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने वाली महिलाओं के पेट में पल रहे शिशुओं पर उनका गहरा असर पड़ता है। एलटी सुरेंद्र ने बताया 117 महिलाओं ने इस कैंप में भाग लिया और उन्होंने अपने विभिन्न प्रकार के टेस्ट भी करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें