मंडी अटेली। अटेली में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बूथ लेवल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें एआईसीसी कोऑर्डिनेटर धीरूभाई पटेल, पूर्व सैनिक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी, पूर्व विधायक एवं डिवीजन कोऑर्डिनेटर कर्नल रघुवीर छिल्लर, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, जिला प्रभारी गोपाल सिंह व पवन बुवानीवाला मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। प्रधान सुमेर बिहाली ने बताया कि कांग्रेस पार्टी अलग-अलग अभियानों और कार्यक्रमों के जरिए लगातार जनता के बीच जाने का काम कर रही है। बूथ लेवल कार्यकर्ता घर-घर कांग्रेस-हर घर कांग्रेस अभियान के तहत लोगों से जनसंपर्क कर कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों व मौजूदा भाजपा-जजपा सरकार की आमजन विरोधी नीतियों से अवगत करवा रही है। जिस प्रकार से मौजूदा सरकार ने आज प्रदेश को महंगाई व बेरोजगारी में नंबर 1 पर ले जाने का काम किया आने लगा वाले समय में लोग इस सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे।