फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134ए के तहत मेधावी छात्रों को नहीं मिला दाखिला पत्र, 27 अप्रैल को होगा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। तय कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा विभाग 134ए के मेधावी छात्रों को मंगलवार को दाखिला पत्र जारी नहीं कर सका। इससे मेधावी छात्रों और अभिभावकों को परेशानी उठानी पड़ी। अब 27 अप्रैल का दाखिला पत्र जारी होगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि परीक्षा में सफल हुए छात्रों को दाखिला पत्र मंगलवार को निदेशालय स्तर से जारी होना था। लेकिन, नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि अभिभावकों को 27 अप्रैल को निदेशालय स्तर से जारी होगा। दूसरी ओर दिनभर अभिभावक बीईओ ऑफिस का चक्कर काटते रहे। उनका कहना है कि निजी स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है। दूसरी ओर अभी तक शिक्षा विभाग गरीब बच्चों का निजी स्कूल में दाखिला नहीं दिला सका है। उनका कहना है कि विभागीय अधिकारी इसे लेकर गंभीर नहीं है।
बता दें कि शिक्षा विभाग के तय कार्यक्रम के दाखिले की पहली सूची 19 अप्रैल को जारी हुई। इसके बाद बच्चों को 22 से 24 अप्रैल तक निजी स्कूलों में दाखिला लेना है। लेकिन, तय कार्यक्रम के अनुसार दाखिला पत्र मंगलवार को जारी नहीं हो सका। बता दें कि नारनौल ब्लॉक में कक्षा दूसरी में 46, तीसरी में 65, कक्षा चार में 41, कक्षा पांच में 34, कक्षा छह में 46, कक्षा सात में 66, कक्षा आठ में 46, कक्षा नौ में 47 कक्षा 10वीं में 13, कक्षा 12वी में सात बच्चों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। वहीं पूरे जिले में कक्षा दो में 154, कक्षा तीन में 174, कक्षा चार में 152, कक्षा पांच में 144, कक्षा छह में 202, कक्षा सातवीं में 201, कक्षा आठवीं में 185, कक्षा नौवीं में 157, कक्षा 10में 45 व कक्षा 12वीं में 14 बच्चों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है।
विज्ञापन


स्कूलों ने नहीं दिया सीटों का ब्योरा
नारनौल के बीईओ कृष्ण कुमार बलवान ने 40 निजी स्कूलों को नोटिस जारी कर कक्षावार 134ए के सीटों का ब्योरा देने को कहा था। सूत्रों के अनुसार स्कूलों ने विभाग के नोटिस के बावजूद सीटों का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है। ऐसे में इन स्कूलों में सीटों के बारे में विभाग के पास कोई जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि इसी कारण से विभाग को दाखिला पत्र जारी करने में देरी हो रही है। नारनौल में अधिकांश बच्चे उन्हीं निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन किया है, जिन्होंने सीटों की संख्या विभाग को नहीं दी है। बीईओ कृष्ण कुमार बलवान ने बताया कि शनिवार को लेटर जारी होने के बाद जो स्कूल दाखिला नहीं देना, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें