फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली उपायुक्तों की पहली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने बुधवार को लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों के संबंध में राज्य के सभी उपायुक्तों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। बैठक में चुनावों की तैयारियों के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिला महेंद्रगढ़ की ओर से डीसी डॉ. गरिमा मित्तल ने तैयारियों के बारे में रिपोर्ट दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि हर पोलिंग बूथ पर आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर लें। इनमें रैंप और शौचालय आदि की व्यवस्था होनी चाहिए साथ ही दिव्यांग मतदाता को बूथ तक पहुंचाने के लिए वालंटियर लगाने के निर्देश। उन्होंने चुनाव आचार संहिता की सख्ती से पालना के लिए विभिन्न प्रकार की कमेटियों के गठन की तैयारियां अभी से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रंजन ने कहा कि अपने-अपने जिलों में ईवीएम व वीवीपैट के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में भी इसका प्रशिक्षण दिया जाए ताकि मतदाता पहले से ही इन मशीनों की कार्यप्रणाली से वाकिफ हों। उन्होंने कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वर लगाने के लिए कर्मचारियों की पहचान करें। जिले के सभी कर्मचारियों की जनवरी की स्टाफ स्टेटमेंट मंगवाकर उनकी संख्या मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भिजवाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर एसडीएम जगदीश शर्मा, चुनाव कानूनगो रामफल व चुनाव सहायक विनोद सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें