अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़/नारनौल। एनएसयूआई, इनसो सहित कई अन्य संगठनों ने छात्र संघ चुनाव को लेकर विरोध किया। छात्र संगठनों ने कॉलेज के गेट पर नारेबाजी करते हुुए तालाबंदी का प्रयास किया। हंगामे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों को समझाया, इसके बाद छात्र चले गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे। किसी भी सूरत में 17 अक्तूबर को चुनाव नहीं होने देंगे। शुक्रवार को 11 कॉलेजों में सीआर के 167 पदों के लिए 285 प्रत्याशियों ने नामांकन किए।
इनसो और एनएसयूआई के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष अभिषेक कुरहावटा व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अंकित खायरा ने किया। अभिषेक ने बताया की सरकार अप्रत्यक्ष चुनाव करवा कर अपने चहेते छात्रों की बैकडोर इंट्री करवाना चाहती हैं। ये तानाशाही फरमान हम कतई सहन नहीं करेंगे। चुनाव होंगे तो सिर्फ प्रत्यक्ष होंगे। अप्रत्यक्ष चुनाव किसी कीमत पर नहीं कराने दिए जाएंगे। अगर सरकार ने 17 अक्तूबर को चुनाव का प्रयास किया तो सभी संगठन मिलकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर विकसित राव, राहुल लांबा, प्रीतम, जीता गुजर, अंकित बाघोत सहित मौजूद रहे।
कनीना महाविद्यालय में इनसो नेता महीपाल नंबरदार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इनसो जिला अध्यक्ष अभिषेक कुराहवटा, अंकित शर्मा, रवि अंबावता, रोहित बजाड़, मेनका सहित अन्य ने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रत्यक्ष तौर पर चुनाव कराए जाएंगे। अप्रत्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया को तुरंत बंद किया जाए।
छात्र संगठनो के विरोध के बीच जिले के सभी 11 कॉलेजों में नामांकन लिए गए। जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने नामांकन किए हैं। सीआर के नामांकन के लिए आवेदक से आईकार्ड की प्रति ली गई। साथ ही उसे आधार कार्ड की फोटोकापी, शपथपत्र भी लिया। दो स्टूडेंट गवाह के तौर पर हस्ताक्षर कराए। सुबह दस बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन लिए गए।
----------------
चुनाव शेडयूल---
12 अक्तूबर --------- नामांकन
13 अक्तूबर--------- नामांकन की जांच
14 अक्तूबर--------- नामांकन की वापसी
15 -16 अक्तूबर------- प्रचार के लिए समय
17 अक्तूबर -----------सीआर का चुनाव
17 अक्तूबर--------प्रधान, उपप्रधान, सचिव, संयुक्त सचिव का चुनाव
-----------------------------
कॉलेज =--------------------------------------------------- सीआर के कुल पद----------------कुल नामांकन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महेंद्रगढ====19---------------------------7
राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़------------17-----------------------12
राजकीय महाविद्यालय सतनाली------------------9-------------------26
राजकीय महाविद्यालय कनीना -----------------9----------------------37
स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल--------- 37-----------------------46
स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय नारनौल ----- 20----------------38
राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी------------9----------------23
राजकीय महिला महाविद्यालय नांगल चौधरी---12------------23
राजकीय महिला महाविद्यालय मंडी अटेली------6------------13
राजकीय महाविद्यालय मंडी अटेली ---------20---------------47
राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर------- 9 --------13
---------------------
नौ सीआर पदों के लिए आए 26 नामांकन
सतनाली मंडी। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को मुख्य चुनाव वाइस प्रिंसिपल अधिकारी जरनैल सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी प्राध्यापक विरेन्द्र सिंह शेखावत, विचित्र सिंह व मुकेश यादव ने नामांकन लिए।तीनों संकायों के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष में कुल 1286 विद्यार्थी छात्रसंघ चुनावों में भाग लेंगे।बीए प्रथम वर्ष में 2, द्वितीय में 5 व तृतीय वर्ष में 2 नामांकन प्राप्त हुए। बीकॉम प्रथम वर्ष में 5, द्वितीय में 1 तथा तृतीय वर्ष में 3 नामांकन तथा बीएससी प्रथम वर्ष में 4, द्वितीय में 3 तथा तृतीय वर्ष में 1 नामांकन प्राप्त हुआ है। इस प्रकार कॉलेज में कुल 9 सीआर पद के लिए 26 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।
-----------------------
चुनाव के दिन का शेडयूल
- 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सीआर के लिए मतदान होगा
- 12 से एक बजे तक गिनती की जाएगी
- दोपहर एक से डेढ़ बजे तक चुनाव अधिकारियों व चयनित सीआर की बैठक
- दोपहर दो से ढाई बजे तक ऑफिस बियरर का मनोनयन
- ढाई से तीन बजे तक नामांकनों की जांच, छंटनी व नाम वापसी
- तीन से साढ़े तीन बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित
- साढ़े तीन से साढ़े चार बजे तक मतदान होगा
- साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।