फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी ने मंडी का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल/नांगल चौधरी। बाजरे की खरीद के 11वें दिन भी किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कहीं खरीद में हेराफेरी की जा रही है तो कहीं किसान ऑनलाइन टोकन की समस्या से जूझ रहे हैं। मार्केट कमेटी के चेयरमैन ने वीरवार सुबह नांगल चौधरी की अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया।
चेयरमैन ने भरे हुए कट्टों का दोबारा वजन करवाया तो किसानों से 700 ग्राम बाजरे की ठगी उजागर हुई। संबंधित आढ़तियों को मार्केट कमेटी ने नोटिस जारी कर दिए हैं। नांगल चौधरी में बुधवार को 6930 क्विंटल बाजरा खरीदा गया था। यदि एक किसान 100 क्विंटल बाजरा लेकर मंडी आया तो उसे करीब एक हजार रुपये का नुकसान हुआ। सरकार के निर्देशानुसार एक अक्तूबर को बाजरे की खरीद शुरू हुई थी।
विज्ञापन

हैफेड और वेयर हाउस द्वारा समर्थन मूल्यों पर खरीद की जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक रोजाना छह हजार क्विंटल से अधिक बाजरे की खरीद होती है। बुधवार को कुछ आढ़तियों ने मार्केट कमेटी के सचिव व चेयरमैन को नांगल चौधारी मंडी में धांधली की शिकायत दी थी। जिस पर चेयरमैन जेपी सैनी सुबह 6 बजे मंडी में पहुंचे। गाड़ी को दूर खड़ी करके पूरी मंडी का पैदल अवलोकन किया। इस दौरान कई फर्मों पर तोल चल रहा था। गड़बड़ी की आशंका होने पर वेयर हाउस के परचेजर से संपर्क किया।
परचेजर ने बताया कि बुधवार को अंधेरा होने के कारण कई किसानों का तोल अधूरा रह गया होगा। निरीक्षण में एक फर्म पर पल्लेदार 50.800 किलोग्राम का तोल करता पकड़ा गया। आढ़ती ने तर्क दिया कि 750 ग्राम का खाली बैग है। इसलिए 750 ग्राम ज्यादा तोल करवाते हैं। खाली कट्टा 580 ग्राम का होने की पुष्टि की। घपला उजागर होते ही करीब सात फर्मों पर भरे हुए कट्टों का वजन करवाया गया। इनमें तीन फर्मों पर धांधली उजागर हुई है। सरकार ने 1950 रुपये समर्थन मूल्य रखा हुआ है। यदि एक किसान 100 क्विंटल बाजरा लेकर मंडी आया तो उसे करीब एक हजार रुपये का नुकसान हुआ। बुधवार को मंडी में लगभग 6930 व वीरवार को सात हजार क्विंटल बाजरा खरीदा गया। किसानों ने बताया कि तोल में बेईमानी करना गंभीर मामला है।

नोटिस भेज दिए, लाइसेंस होंगे रद्द
चेयरमैन जेपी सैनी ने बताया कि नांगल चौधरी मंडी में किसानों से ज्यादा तोल लेने की पष्टि हुई है। आढ़तियों को नोटिस भेज दिए। जांच होने के बाद लाइसेंस रद्द किया जाएगा। टोकन प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए कमेटी की मोहर अनिवार्य रहेगी।

निजी कंप्यूटर सेंटरों पर टोकन कटने के आरोप
कुछ आढ़तियों ने आरोप लगाया कि विभागीय साइट के पासवर्ड लीक हो गए। जिस कारण बुधवार को 100 से अधिक टोकन निजी कंप्यूटर सेंटरों पर काटे गए हैं। बाहर से कटे हुए टोकनों की पुष्टि हो चुकी है।

नारनौल मंडी में पहुंचे एसडीएम
सर्वर डाउन होने से किसानों के सामने आ रही समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक अमला वीरवार को नारनौल अनाज मंडी पहुंचा। एसडीएम जगदीश शर्मा, एचसीएस अधिकारी वकील अहमद, तहसीलदार योगेश कुमार व डीआईओ जिनेंद्र अग्रवाल शामिल थे। चेयरमैन जेपी सैनी ने 70 के करीब किसानों के गलत नाम होने व रजिस्ट्रेशन नंबर ना मिल पाने जैसी समस्याएं रखी थी। पटवारियों को बुलाकार सिस्टम में दोबारा अपडेट करवाने की बात कही।
विज्ञापन


दस दिनों में खरीदा 72 हजार क्विंटल बाजरा
एक से 10 अक्तूबर के तक नारनौल मंडी में 72 हजार 90 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। कनीना मंडी में 32 हजार 438 क्विंटल, अटेली मंडी में 56 हजार 423 क्विंटल तथा महेंद्रगढ़ मंडी में 30 हजार 849 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें