फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 43.5 पार, लोगों का हाल बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। गत तीन-चार दिन से आसमान से बरस रही आग ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। इसके कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। बुधवार को तापमान मंगलवार के मुकाबले 0.8 डिग्री बढ़कर 43.5 डिग्री पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिसके चलते बुधवार को न्यूनतम तापमान भी मंगलवार के 26.5 डिग्री के मुकाबले 27.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचाया।
विज्ञापन

इस कारण दिन के साथ रात को गर्मी का एहसास होने लगा रहा है। क्षेत्र में मई के अंत व जून की शुरूआत में हल्की बारिश के साथ आए अंधड़ के कारण मौसम सुहाना बना हुआ था। जिससे लोगों को भी गर्मी से कुछ राहत मिली थी। मगर पिछले तीन-चार दिन से सुबह से ही सूर्य देव के तल्ख तेवरों ने लोगों को घर पर ही कैद कर लिया। जिस कारण लोगों का दिनभर गर्मी से हाल बेहाल रहा। इसके साथ ही शहर के बाजार भी सुनसान दिखाई दिए।
विज्ञापन


यूं चढ़ा पारा
तारीख अधिकतम न्यूनतम
17 जून 40.2 31.0
18 जून 41.0 31.8
19 जून 42.7 26.5
20 जून 43.5 27.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें