फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय सतनाली

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय के नए भवन में कक्षाएं शुरू
विज्ञापन

13 नवंबर को मुख्यमंत्री ने किया था उद्घाटन
फोटो संख्या: 35-36
अमर उजाला ब्यूरो
सतनाली मंडी। राजकीय महाविद्यालय सतनाली में सोमवार को नवनिर्मित भवन में कक्षाओं की शुरुआत की गई। 13 नवंबर को मुख्यमंत्री ने जिले के अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान नारनौल से महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया था। उप प्राचार्य डॉ. अरुण सांगवान ने कहा कि महाविद्यालय का यह भवन अब समाज व क्षेत्र की संपत्ति है। यह भवन स्थानीय लोगों, ग्राम पंचायत, जिला प्रशासन व शासन के सहयोग व प्रयास का परिणाम है। अगर इनमें से एक भी कड़ी बाहर हो जाए तो इसे संभालकर नहीं रखा जा सकता है। प्रो. डॉ. विरेंद्र सिंह शेखावत ने विद्यार्थियों को सभी स्ट्रीम की कक्षाओं की जानकारी दी। समारोह में ऑफिसर मुकेश यादव ने सभी को महाविद्यालय की भौगोलिक जानकारी दी। इस अवसर पर प्राचार्य एलएन शर्मा के संदेश को सुनाने के अलावा भवन स्थानांतरण में सहयोग करने वाले विद्यार्थियों एवं रोहतक में आयोजित वर्कशॉप में भागीदारी करने वाले स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ये हैं महाविद्यालय में सुविधाएं
राजकीय महाविद्यालय सतनाली के नवनिर्मित आधुनिक व हवादार चार मंजिला भवन में आधुनिक कंप्यूटर व साइंस लैब, फिजियोलॉजी एवं जियोलॉजी लैब, अति आधुनिक लाइब्रेरी व लगभग डेढ़ दर्जन क्लास रूम के अतिरिक्त वातानुकूलित इंडोर गेम स्टेडियम कम मल्टीपर्पस ऑडिटोरियम, कैंटीन, दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधायुक्त शौचालय व रैंप, स्टाफ व विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक शौचालय एवं सुव्यवस्थित शैक्षणिक भवन बनाया गया है। सतनाली महाविद्यालय में वर्तमान में कला संकाय में 320, विज्ञान की नॉन मेडिकल में 120 और वाणिज्य में 80 सीटें मंजूर की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें